Tue. Apr 29th, 2025

पर्यावरण को स्वच्छ रख कर जैविक समुदायों को मजबूत बनाए

चंपावत। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को विषय विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने के तरीके बताए।

एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडे ने बताया कि पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखते हुए हम अपने एवं अन्य जैविक समुदायों के स्वास्थ्य को मजबूत रख सकते हैं। जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ.कुलदीप यादव ने भी स्वस्थ रहने के तौर तरीकों की जानकारी दी। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम विद्यालय की बालिकाओं की शिक्षा और समाज के समुचित निर्माण व विकास में बालिकाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर विचार विमर्श किया गया। डॉ. अभीषा ने बालिकाओं के किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता रखने के तौर तरीकों के बारे में बताया। इस दौरान बालिकाओं को सेनेटरी पैड भी बांटे गए। कार्यक्रम में प्राचार्य संजय जोशी, उप प्राचार्य प्रेम सिंह, पैथोलॉजिस्ट डॉ.राशि भटनागर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *