Sun. May 18th, 2025

नगर पालिका कर्मचारी को सम्मानित किया

सबसे अधिक वसूली करने पर संजय सिंघल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका गृहकर विभाग के प्रमुख अस्मत जावेद ने बताया की अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए गृहकर वसूली के लिए नगर पालिका के सात कर्मचारियों को नियुक्त किया था। नगर पालिका में गृह कर विभाग में 31 मार्च तक सर्वाधिक वसूली संजय सिंघल ने 2 लाख 23 हजार 886 रुपये की वसूली शामिल है। इनके अलावा मुरसलीन अब्बासी, मोहम्मद तसनीम, इरफान अहमद, आकाश शर्मा और नाजिम अली भी गृहकर वसूली करने में शामिल थे। नगर पालिका ने 31 मार्च तक 6 लाख 31 हजार 539 रुपये की वसूली की है। गृह विभाग के प्रमुख अस्मत जावेद ने बताया कि सर्वाधिक गृहकर वसूली करने वाले संजय सिंघल को अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *