देवली एसडीएम ने अस्पतालों की किया निरीक्षण, कई चिकित्सक और कर्मचारी मिले अनुपस्थित

देवली में शुक्रवार को सुबह उपखंड अधिकारी भारत भूषण गोयल ने अचानक अस्पताल का निरीक्षण किया। इसमें काफी संख्या में चिकित्सक और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। इससे चिकित्साकर्मियों की लेटलतीफी उजागर हुई है। उपखंड अधिकारी भारत भूषण गोयल ने देवली चिकित्सालय का एकाएक निरीक्षण किया। इसमें आधा दर्जन चिकित्सक तथा 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए।
चिकित्सालयों का निरीक्षण
उन्होंने यहां वार्ड में जाकर रजिस्टर देखा और कर्मचारियों के संबंध में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता से पूछताछ की। राजमहल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेद चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां पीएचसी में एक कर्मचारी अनुपस्थित था। वही देवड़ावास में भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गजेंद्र चौधरी भी साथ थे।
जिला कलक्टर को लिखा पत्र
उधर, तहसीलदार रवि मीणा ने पीएचसी नासिरदा और मालेड़ा का निरीक्षण किया। यहां 3 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल ने दूनी, आवा, सीतापुरा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया यहां 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए। वही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने देवली गांव स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसी तरह तहसीलदार दूनी ने नगरफोर्ट, धुंआकला और घाड़ स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को लेकर जिला कलक्टर को लिखा गया है। इस दौरान एक साथ हुए अधिकारियों के निरीक्षण से चिकित्साकर्मियों में हड़कंप मच गया।