कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने जन चौपाल के माध्यमों से बनबसा के विभिन्न इलाकों में किया जनसंपर्क,सीएम की प्रचंड जीत को लेकर जनता के बीच पहुंच किया प्रचार
बनबसा(उत्तराखंड)- चम्पावत विधानसभा में 31 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी संगठन लगातार कसरत कर रहा है। मुख्यमंत्री के चुनाव में जनता के बीच प्रचार का जिम्मा जहां संगठन द्वारा कई मंत्रियों को दिया गया है वहीं बनबसा मंडल की जिम्मेदारी काबीना मंत्री रेखा आर्य के कंधों पर है। मंत्री रेखा आर्य पिछले 4 दिनों से जहां बनबसा भाजपा मंडल के प्रवास पर हैं वहीं वह लगातार जनता के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रचंड जीत को लेकर विभिन्न वर्गों में प्रचार प्रसार का दायित्व निभा रही हैं।