Fri. Jun 6th, 2025

संजय बने जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष

जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष पद पर संजय कुमार को जिम्मेदारी मिली है। संगठन ने ग्यारह पदों पर कर्मचारियों को पदभार सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्यों में भी कई नाम शामिल किए गए हैं।

पंप हाउस कंपाउंड गांधी वाटिका शाखा कार्यालय में जल संस्थान कर्मचारियों ने बैठक की। जिसमें पूर्व कार्यकारिणी को भंगकर नए सिरे से विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद संजय कुमार शर्मा को अध्यक्ष, राजकुमार और राजपाल सिंह को संरक्षक, अनिल कुमार शर्मा को विशेष सलाहकार, राजेश कुमार को सचिव, जय कुमार को उपाध्यक्ष, सन्नी कुमार को उप सचिव, पंकज सिंघल को कोषाध्यक्ष, सरताज मेहंदी को संगठन मंत्री, राजेंद्र कुमार को प्रचार मंत्री, फिरोज मुख्तयार को कार्यालय मंत्री और अनिल कुमार शर्मा को सम्परीक्षक बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य रविता देवी, नरेश कश्यप, अजय अग्रवाल, रामलाल, राजेश कुमार सैनी, मनोज कुमार, बालेश्वर, राजीव शर्मा, कुलदीप शर्मा, शाहिद हसन, प्रदीप बहुखण्डी, अनुज कुमार और रवि कुमार बनाया बने। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर नए पदभार की बधाई दी। अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि वह कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान कराने के हर संभव प्रयास करेंगे। किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों की मांगों को वह उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराने का हमेशा प्रयास करते रहेंगे। संगठन को एकजुट और मजबूत बनाने का भी संकल्प सभी कर्मचारियों ने लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *