Fri. May 2nd, 2025

आप जिलाध्यक्ष सैनी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संजय सैनी को आम आदमी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में विवेक विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संजय सैनी ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है, उसका वे निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। जनपद में बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार कर पार्टी को मजबूत बनाएंगे।

नरेश शर्मा ने कहा कि नगर निकाय और जिला पंचायत चुनाव पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी और सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में देश-दुनिया से लाखों लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं। लेकिन नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। स्वागत करने वालों में श्रवण कुमार गुप्ता, आशीष गौड़, अनीस खान, खालिद हसन, अंशुल शर्मा, अकरम, फिरोज अंसारी, प्रवीण चौधरी, महावीर कर्णवाल, खलील राणा, पवन ठाकुर, असफ, मोतीन अब्बासी, संजय गौतम, विशाल सैनी, ममता सिंह, रेणु चैहान, नाजमा, रितु सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *