Wed. Apr 30th, 2025

चमन सिंह बने कर्मचारी मिलन समिति के अध्यक्ष

ककाड़ी गांव में आयोजित कर्मचारी मिलन समारोह में ग्रामीणों ने एक दूसरे से सुख दुख साझा करने के साथ ही लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी। समारोह में रोजगार के सिलसिले गांव से बाहर देश भर में रहने वाले लोगों के साथ ही गांव में ही रहने वाले ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारी समिति का गठन भी किया गया। नवगठित समिति में चमन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया।

समिति अध्यक्ष ने कहा कि अक्सर सभी कर्मचारी अवकाश लेकर अपने गांव आते हैं, लेकिन सब अपने समय के अनुसार ही आते हैं। लिहाजा मिलन समारोह की परंपरा शुरू की गई है। इसके लिए गांव से बाहर रहने वाले सभी कर्मचारियों की आपसी सहमति से समय निर्धारित किया जाता है, जिसके लिए सभी लोग गांव में पहुंचते हैं। समारोह के दौरान कर्मचारियों और गांव में ही रहने वाले ग्रामीणों ने हारुल, तांदी, झैंता, रासों पर सामूहिक नृत्य किया। नवगठित समिति ने गांव के विकास अपना योगदान देने का आश्वासन भी दिया। नव गठित समिति में दीवान सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, दिलीप बिष्ट सचिव, पूरण सिंह उप सचिव, बलवीर सिंह कोषाध्यक्ष, जयपाल सिंह बिष्ट को आयोजक सचिव नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *