Sun. Jun 15th, 2025

पैनल टीम ने निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

श्रीदेव सुमन विवि की पैनल टीम ने फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लंबगांव महाविद्यालय में 2020 से विज्ञान संकाय के अंतर्गत गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान विषय संचालित हो रहे हैं।

इन विषयों में वर्तमान में 60-60 सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं। विज्ञान संकाय के गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान विषयों की मान्यता विस्तार के लिए विवि की पैनल टीम ने लंबगांव महाविद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। पैनल टीम के संयोजक प्रो. पंकज पंत, अमित कुमार सिंह, डा. दयाधर दीक्षित, डा. प्रीतपाल, डा. रितु कश्यप, डा. अनिल कुमार, इंजीनियर अशोक चौहान ने कक्ष-कक्षों, प्रयोगशाला और पुस्तकालय का निरीक्षण किया। पैनल टीम विवि प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद नए सत्र 2022-23 में विज्ञान संकाय के विषयों के विस्तारीकरण की अनुमति मिलेगी।

इस मौके पर डा. एसके पांडेय, मयंक, प्रियंका डिमरी, डा.विजय सिंह राणा, डा. मनवीर, सिंह कंडारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed