Fri. May 2nd, 2025

केएमवीएन कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन चार जुलाई को

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के वार्षिक अधिवेशन पर्यटक आवास गृह सूखाताल नैनीताल में 4 जुलाई को दोपहर 11 बजे से होगा। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। सभी जनपदों के कार्यकारिणी के पदाधिकारी और महासंघ के सदस्य इस अधिवेशन में भाग लेंगे। कार्यकारिणी के गठन के बाद महासंघ मांग पत्र बनाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पितांबर दुम्का, गौतम कुमार, गणेश चनियाल रमेश कपकोटी, त्रिभुवन पुनेठा, डीएन जोशी, सुरेंद्र नेगी, विनोद तिवारी, कैलाश आर्य, महेंद्र आर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *