Thu. May 1st, 2025

रुड़की में उमस और गर्मी ने किया बेहाल

बारिश नहीं होने से रुड़की में तापमान लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकार्ड किया गया। मानसून आने की घोषणा के बाद अब तक रुड़की में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। बीच-बीच में हल्की बारिश होने पर उमस और बढ़ रही है। गुरुवार को पूरे दिन धूप निकली रही। जिससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *