Fri. May 2nd, 2025

गुणवत्ता के साथ करें ट्रीटमेंट कार्य

गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पाडली की अति संवेदनशील पहाड़ी की सुरक्षा के लिए जापानी तकनीक का इस्तेमाल कर सड़क का एलाइनमेंट बदलने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार शाम चार बजे जापान के टोक्यो शहर से चार सदस्यों की टीम ने मौके पर पहुंचकर पहाड़ी और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ विशेषज्ञों की निगरानी में काम में तेजी लाने को कहा। विशेषज्ञों की टीम अब तक किए कार्यों पर संतोष जताया।

निरीक्षण करने वाली टीम में जायका के मुख्य कार्यालय टोक्यो से मातसुमोतो, दिल्ली जायका से मिस सकुराई, स्टेट कोऑर्डिनेटर यासूको ईजीवा, मिस्टर संतोषी और चीफ इंजीनियर जय कुमार शर्मा, त्रिभुवन सिंह राणा आदि मौजूद रहे। बता दें कि हर साल बरसात के सीजन में पाडली की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जायका और उत्तराखंड फॉरेस्ट मैनेजमेंट सोसाइटी की ओर से पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *