Thu. May 1st, 2025

भरसार विवि के कुलपति डॉ. कर्नाटक को कार्य विस्तार

पंतनगर। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार (पौड़ी गढ़वाल) के कुलपति डॉ. एके कर्नाटक को कार्य विस्तार दिया गया है। उनका कार्यकाल आज (शुक्रवार) से छह महीने या नए कुलपति की नियुक्ति तक प्रभावी रहेगा।

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय कृषि महाविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक और अपर निदेशक प्रशासन रहे डॉ. एके कर्नाटक को 22 जुलाई 2019 मेंतीन वर्ष के लिए भरसार विवि का कुलपति नियुक्त किया गया था। बीते बृहस्पतिवार को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा था। विवि में कार्यवाहक कुलपति नियुक्त होने के कयास लगाए जा रहे थे। बृहस्पतिवार को ही राजभवन से देर रात जारी आदेश में कहा गया है कि विवि में नियमित कुलपति के चयन की प्रक्रिया विचाराधीन है। इस स्थिति में उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि अधिनियम 1958 में निहित अंतरिम प्रावधान के तहत वर्तमान कुलपति डॉ. कर्नाटक 22 जुलाई से छह महीने अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति तक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कुलपति बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *