Thu. May 29th, 2025

प्लास्टिक उन्मूलन को छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली

पिथौरागढ़। गणाई गंगोली महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक उन्मूलन को जागरूकता रैली निकाली। बुधवार को रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सिद्धेश्वर सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विभा राघव,डॉ. आशीष अंशु व डॉ. रविशंकर विश्वकर्मा ने कहा प्लास्टिक-पॉलीथिन के इस्तेमाल से पर्यावरण को खासा नुकसान होता है। मनुष्य के साथ ही पशु-पक्षी, जलीय जीव जंतु,पेड़-पौधों के लिए भी यह जहर का कार्य करता है। बाद में छात्र-छात्राओं ने बाजार में रैली निकालकर प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ, कपड़े के थैले को कहो हां, प्लास्टिक को कहो ना जैसे स्लोगनों के जरिए लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। ने प्लास्टिक की समस्या के निदान हेतु रिसाइकिल प्लास्टिक पर विचार व्यक्त किए। यहां डॉ. नवीन चंद्र, नमित शर्मा, डॉ. अंकिता टम्टा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed