Wed. Apr 30th, 2025

भगवती अध्यक्ष व सुरेंद्र कोषाध्यक्ष बने

पुरोला विकासखण्ड के राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में शिक्षा सत्र 2022-23 में पीटीए का गठन किया गया। विद्यालय में शैक्षिक वातावरण और प्रबंधन को लेकर बैठक की गई। विद्यालय में चल रहे शैक्षिक गतिविधियों सहित खेलकूद, एनएसएस, एनसीसी आदि सहगामी क्रियाकलापों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सर्वसहमति से पीटीए के अध्यक्ष पर भगवती प्रसाद व कोषाध्यक्ष के पद पर सुरेंद्र पंवार को चुना गया। उपमंत्री मनीता व सदस्य रतनी देवी, रजमा, सुनील सिंह, नरेंद्र सिंह व सुखदेव राणा को नामित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य चतर सिंह चौहान ने नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को बनाये रखने पर जोर दिया। बैठक में विक्रम सिंह, रविन्द्र सिंह राणा, कृष्ण सिंह बर्तवाल, सुखदेव राणा, जगविजय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *