Tue. Jun 17th, 2025

डा. प्रवीण का जर्मनी की कोब्लेंज यूनिवर्सिटी के लिए चयन

देवप्रयाग: देवप्रयाग निवासी डा. प्रवीण ध्यानी का जर्मनी स्थित कोब्लेंज यूनिवर्सिटी में पोस्ट डाक्टोरल फैलो के रूप में नियमित वेतनमान पर चयन हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतिस्पर्धा में पहले ही प्रयास में डा. ध्यानी ने यह सफलता हासिल की है। ग्राम रामपुर श्यामपुर निवासी डा. प्रवीण ध्यानी श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति पीपी ध्यानी के बेटे हैं। डा. ध्यानी उत्तराखंड राज्य के एक होनहार युवा वैज्ञानिक हैं। एचएनबी गढ़वाल विवि से बायोटेक्नोलाजी में परास्नातक उपाधि करने के बाद डा. ध्यानी का चयन विज्ञान और तकनीकी विभाग भारत सरकार की ओर से शोध प्रशिक्षण के लिए बायोटेक कांसार्टियम आफ इंडिया बैंग्लुरू में हुआ था। कुमाऊं विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलाजी में पीएचडी करने के बाद डा. ध्यानी ने रिसर्च एसोसिएट के रूप में जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा एवं भारतीय हिमालयी जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर (हिमाचल) से उच्च शोध कार्य किया। वर्तमान में डा. ध्यानी बायोटेक्नोलाजी विभाग भीमताल में प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। युवा वैज्ञानिक डा. प्रवीण को भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ पश्चिम बंगाल युवा वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित कर चुका है। पूर्व रजिस्ट्रार श्रीदेव सुमन विवि दीपक मेवाड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक सितंबर को डा. प्रवीण ध्यानी कोब्लेज यूनिवर्सिटी जर्मनी जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed