Tue. Jun 17th, 2025

राजेंद्र जनरल इंश्योरेंस इंपलाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बने

जनरल इंश्योरेंस इंपलाइज यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई, जिसमें प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उत्तराखंड प्रदेश का अध्यक्ष श्रमिक नेता राजेंद्र कुमार श्रमिक एवं प्रदेश महामंत्री जगदंबा प्रसाद चमोली को बनाया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत कुमार कपिल कोषाध्यक्ष सुनील कुमार को बनाया गया। बैठक में मुख्य अतिथि नेशनल फेडरेशन के वरिष्ठ नेता एके मिश्रा, विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार की उपस्थिति में प्रदेश की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। बैठक में जनरल इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री समस्त कार्यकारिणी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यूनियन के मुख्य एडवाइजर आलोक शर्मा बनाए गए। प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed