Fri. May 2nd, 2025

भैसर्ख वन पंचायत के प्रकाश मेहरा बनें सरपंच

पाटी। पाटी के भैसर्ख ग्राम पंचायत सरपंच का चुनाव किया गया इसमें सर्वसम्मति से देवीधुरा महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा को भैसर्ख वन पंचायत का सरपंच चुना गया है। शुक्रवार देर शाम भैसर्ख ग्राम पंचायत के सरपंच के लिये चुनाव हुआ इस दौरान सभी नौ पंचों और पटवारी चंद्रशेखर पंत और ऊषा राय के सम्मुख प्रकाश मेहरा को सरपंच चुना गया। सरपंच चुने जाने के बाद सभी गांव वालों का मेहरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्होंने ने कहा कि भैसर्ख ग्राम पंचायत के विकास करने एवं एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की पूर्ण कोशिश की जायेगा। इस दौरान गिरीश नेगी, ममता आर्या दीपक मेहरा, जीत सिंह, देवकी देवी,प्रह्लाद सिंह, शान्ति देवी, कमला देवी, और ग्रामीण डिकर नेगी, चंदन मेहरा, नैन सिंह, पान सिंह ,दलीप सिंह, हर सिंह, सुरेश मेहरा, इंद्र सिंह, गंगा देवी,भागीरथी देवी, गंगा सिंह, रमेश सिंह, खीम सिंह, महेंद्र मेहरा, नन्दा देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *