Mon. Apr 28th, 2025

पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप र्टिकी ने भरा हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप र्टिकी ने रविवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। टिर्की ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करते हुए देख जा सकता है। पूर्व कप्तान ने कहा कि वह भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दिलीप टिर्की ने ट्वीटर पर लिखा, “सभी के आशीर्वाद से हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भर दिया है। मैं भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” टिर्की भारतीय हॉकी में सबसे प्रिय शख्सियतों में से एक हैं। उन्होंने 15 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 412 मैच के साथ सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है।

इस साल अगस्त में, हॉकी इंडिया ने अजय नायक को हॉकी इंडिया चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया था। नायक बिहार सरकार के पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त एके मजूमदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे तत्काल प्रभाव से अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *