Sat. May 3rd, 2025

गंगोत्री गर्ब्याल में छात्र-छात्राओं ने कला उत्सव में दिखाई प्रतिभा

नगर के खड़कोट स्थित गंगोत्री गर्ब्याल में ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय में मंगलवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कमला आर्या ने किया। प्रवक्ता शहजादी गौसिया ने बताया कि प्रतियोगता दस विधाओं शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत वादन, पारंपरिक संगीत वादन, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, दृश्यकला द्विआयामी व दृश्यकला तृआयामी, एकल अभिनय व स्थानीय खिलौने व खेल पर आाधरित रही। जिसमें ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका डॉ. गंगा तमांग, सुरेश कर्नाटक, संजय भट्ट, विद्या, सपना गोस्वामी ने निभाई। संचालन खंड समन्वयक डॉ. रमा खर्कवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *