Thu. May 1st, 2025

राउमावि छीनीगोठ के बच्चों को जागरुक किया गया

टनकपुर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ में एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों को कांस्टेबल गणेश सिंह बिष्ट ने बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी और साइबर क्राइम की जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को भिक्षा नहीं शिक्षा दो की सोच को विकसित करने का आह्वान किया। इसके अलावा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1098,112 और 100 के बारे में जानकारी दी। प्रभारी प्रधानाचार्य त्रिलोचन जोशी ने छात्र छात्राओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। यहां ममता गोस्वामी, मनोज कुमार, पल्लव जोशी, उमेश भट्ट, अकबर अली, पवन कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *