Wed. May 14th, 2025

परंपरागत खेती उत्पादों को मिलेगा लाभ

गरमपानी। नव ज्योति इम्पोरियम के जरिए पहाड़ी उत्पादों को अब नजदीकी जैविक उत्पाद विपणन केंद्र लोहाली में बेचा जा सकेगा। बृहस्पतिवार को चमड़िया में स्थानीय उत्पादों के केंद्र का शुभारंभ न्याय पंचायत प्रभारी कृषि नरेंद्र सिंह रौतेला और मास्टर ट्रेनर कुशल सिंह बिष्ट ने किया। केंद्र संचालक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया जैविक खेती के उत्पाद केंद्र में खरीदने के साथ टीम आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पहाड़ी उत्पादों को उचित कीमत पर खरीदेगी। विपणन केंद्र में पुरुष और महिलाओं को मिलाकर 9 लोग रोजगार से जुड़े है। इस दौरान नरेंद्र सिंह रौतेला, पान सिंह मेहता, पूरन चंद्र पाठक, कुशल सिंह, देवेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *