Tue. Mar 3rd, 2026

उल्लेखनीय कार्यो के लिए राजाराम जगूड़ी होंगे सम्मानित

व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत एवं उलेखनीय कार्य करने के लिए बड़कोट नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जगूड़ी को प्रांतीय व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की ओर से आगामी 5 नवंबर को होने वाली बैठक में सम्मानित किया जाएगा।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा ने बताया कि एक पत्र के माध्यम से राजाराम जगूड़ी को यह सूचना दी है। पत्र में कहा है कि राजाराम जगूड़ी सदैव व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत रहते हैं तथा उन्होंने व्यापारियों के हितों के लिए अपने पूर्व व मौजूदा कार्यकाल में कई उलेखनीय कार्य किये हैं। बदरीनाथ धाम में पांच नवम्बर 2022 को आयोजित उत्तराखंड उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बड़कोट व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी को उनके द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सरंक्षक बाबूलाल गुप्ता सहित कई राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। सम्मानित करने को लेकर पत्र मिलने पर राजाराम जगूड़ी ने राष्ट्रीय व प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल व स्थानीय व्यापारियों का आभार व्यक्त किया है तथा कहा है कि वे व्यापारियों एवं जनहित के लिए सदैव पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *