Sun. Jun 15th, 2025

एक नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना, मैदानी क्षेत्रों में धुंध के आसार

देहरादून :  उत्तराखंड में आने वाले चार दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं धुंध छाने के आसार हैं।

हिमालयी क्षेत्रों में दोपहर को हल्के बादल छाये रहे

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दोपहर को हल्के बादल छाये रहे, लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया। पहाड़ी जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में दिनभर धूप खिली रही।

एक नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना

उधर, कुमाऊं मंडल में भी उच्च क्षेत्रों को छोड़कर धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक नवंबर तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना नहीं है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में धुंध व हल्का कोहरा सुबह के समय पड़ने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed