Tue. Mar 3rd, 2026

पदक विजेता खिलाड़ियों का हआ भव्य स्वागत

बागेश्वर। पिथौरागढ़ कैंपस में आयोजित अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता जीतकर लौटे पीजी कॉलेज बागेश्वर के खिलाड़ियों का यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण और दो रजत पदक जीते और प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था।

अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 21 और 22 अक्तूबर हो हुआ था। प्रतियोगिता में नमीष रावत, गोकुल खेतवाल, विवेक साह, धीरज तड़ागी, प्रशांत कुमार, विशाखा साह, प्रियंका पांडेय और ज्योति दोसाद ने स्वर्ण पदक जीते। पूजा आर्या और विवेक नेगी ने रजत पदक जीता।

महाविद्यालय में हुए स्वागत कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोज कुमार टम्टा, टीम कोच डॉ. वीरेंद्र दानू, मैनेजर धर्मेंद्र बोरा, परीक्षा प्रभारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. गीता बृथवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, आशीष कुुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *