Tue. Mar 3rd, 2026

रन फॉर यूनिटी में कुनाल, जहीर और रोहित रहे सबसे आगे

हल्द्वानी : बद्रीपुरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर साईकिल रैली और रन फॉर यूनिटी का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। दौड़ में प्रथम स्थान कुनाल रावत, द्वितीय स्थान जहीर अंसारी व रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया| इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, प्रदीप जनौटी, पूर्व दर्जा मंत्री प्रकाश हर्बेला, रेनू अधिकारी, भुवन जोशी, दीपक पाण्डे, लक्ष्मण खाती, प्रकाश रावत, शंकर कोरंगा, सहायक निदेशक खेल सुरेश पाण्डे, जिला खेल अधिकारी रशिका सिद्दकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक चन्द्र जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन काण्डपाल आदि मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *