Tue. Mar 3rd, 2026

शहर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह दो को

प्रदेश व्यापार मण्डल की एक बैठक महानगर कार्यालय पर हुई। बैठक में शहर व्यापार मंडल की शपथ ग्रहण की योजना बनाई गई। समारोह दो नवम्बर को दोपहर बारह बजे प्रेस क्लब सभागार में होगा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने समारोह के लिए ज़िम्मेदारी बांटी, जिसमें कार्यक्रम में संचालन सुदिश श्रोत्रिय और विमल सक्सेना करेंगे। अतिथि स्वागत प्रभारी सागर कुमार, हरविंदर सिंह और मृत्युजंय अग्रवाल, व्यवस्था प्रमुख पंकज सवन्नी, मनोज वर्मा, दीप व माला प्रभारी अनिल तेश्वर, विनीत चौहान तथा विशालमूर्ति भट्ट को बनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह और महानगर अध्यक्ष युवा संजय पाल, पुनीत गोयल, ओम भारद्वाज व चंद्रशेखर गोस्वामी कार्यक्रम के देखरेख प्रभारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *