Tue. Oct 6th, 2026

लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘हृदय’ की धूम

हल्द्वानी। लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव ‘हृदय 2022’ के तहत रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि एसडीएम मनीष कुमार सिंह, असिस्टेंट आईजी अतुल शर्मा और आम्रपाली के डीन प्रशांत शर्मा ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इसके बाद नवदुर्गा नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कुशाग्र, तियांशी, हर्षवर्धन, अदिति व शौर्य ने कार्यक्रम संचालित किया। बच्चों ने कृष्ण बाल लीला और राधा कृष्ण नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्तिक परगाई ने रौद्र रस पर आधारित कविता का वाचन किया। मुख्य अतिथि मनीष कुमार सिंह ने समारोह के बेहतरीन आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में बेस्ट स्टूडेंट ऑफ लक्ष का पुरस्कार लक्षा जोशी, मोस्ट कंसिस्टेंट स्टूडेंट का पुरस्कार सौम्य बोरा को दिया गया। दीया सजावट प्रतियोगिता में आस्था बसवाल, इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलम्पियाड नॉर्थ जोनाल में 11वीं रैंक पाने वाले हर्षवर्धन सिंह जलाल व जयपुर में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप किक लाइट में गोल्ड मेडल जीतने वाले गौरव डोगरा को सम्मानित किया गया। यहां प्रबंधक मोहित शर्मा, प्रधानाचार्या महोदया विभा शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed