Sun. Feb 15th, 2026

अव्वल रहे प्रतिभागी हुए सम्मानित

राजकीय पालीटेक्निक पौड़ी में क्विज, वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश बाबू के निर्देश पर छात्रों द्वारा क्विज, वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में प्रथम आने वाले छात्र आर्यन रौथाण, हेमंत सिंह, मयंक बिष्ट, अरूण, गोपाल, राघव, मयंक सिंह, विजय, गौरव व दूसरा स्थान पाने वाले तान्या, जतिन, अमित, आशुतोष, मानषी बिष्ट व राहुल रावत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, रीता रावत, सोमनाथ टोडरिया आदि शामिल रहे। संचालन अमरीश कुमार सैनी, विजय कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *