Fri. Oct 9th, 2026

विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना डीएवी का उद्देश्य: कपिल

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज कपिल ने बताया कि डीएवी स्कूल महर्षि दयानंद के पद चिन्हों पर अग्रसारित शिक्षण संस्थान है। जिसका उद्देश्य अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने, नैतिक मूल्य तथा वैदिक चेतना से जागृत करना है।

स्कूल में दो दिवसीय वैदिक चेतना सम्मेलन के शुभारंभ पर मनोज कपिल ने कहा कि महर्षि दयानंद के सपनों को साकार रूप देने वाली शिक्षा को जन जन तक पहुंचाने के लिए डीएवी प्रबंधकृत समिति नई दिल्ली के प्रधान पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के दिशा-निर्देशन में वैदिक चेतना सम्मेलन आयोजित किया जाता है। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक, नैतिक, सामाजिक मूल्यों का विकास करना है। पूर्व प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने कहा कि बच्चों को सही रास्ते पर लाने के लिए सतत प्रयास करने आवश्यक है। मुख्य वक्ता सुरेंद्र कुमार ने वेदों के ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह, डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा, डीएवी देहरादून की प्रधानाचार्य शालिनी समाधिया, बीएमडीएवी की प्रधानाचार्य लीना भाटिया, एसएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रमणीक शाह सूद, डीपीएस दौलतपुर की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव, श्रीराम विद्या मंदिर की बबीता, श्रीनिवास, डॉ. हिमांशु त्यागी, डॉ. दिनेश सिंह, राजेन्द्र भाटिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *