Thu. May 15th, 2025

इन खिलाड़ियों का हो सकता है आखिरी विश्व कप, कहीं इनमें आपके पसंदीदा मेसी और रोनाल्डो तो नहीं

नई दिल्ली, फीफा वर्ल्ड कप के लिए टीमें धीरे-धीरे कतर आने लगी हैं। 20 नवंबर से फुटबॉल का रोमांच शुरू होगा। मेसी, रोनाल्डो, नेमार जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपने टीम के लिए प्रदर्शन करते हुए दिखाई देने वाले हैं। यह फीफा वर्ल्ड कप कुछ खिलाड़ियों का लास्ट विश्व कप भी हो सकता है। उम्र और चोट के चलते कुछ खिलाड़ी सन्यास ले सकते हैं।

इस खेल के दो महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानों रोनाल्डो अपने करियर के पांचवें विश्व कप में हिस्सा लेगें। उम्मीद जताई जा रही है कि ये दोनों स्टार खिलाड़ी आपना आखिरी विश्व कप खेलेंगे। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच से सन्यास लेने वाली सूची में लुका मोड्रिक, लुईस सुआरेज जैसे सितारों का भी नाम शामिल हो सकता है

1. लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी फार्वड पोजिशन पर खेलते हैं। इन्होंने अपना पहला विश्व कप 2006 में खेला था। मेसी सात बार बैलन डिओर (Ballon d’Or) का पुरस्कार जीत चुके हैं। अर्जेंटीना के लिए 162 मैच में 86 गोल किए हैं और 51 गोल में मदद की है। हो सकता है कि यह विश्व कप उनका आखिरी विश्व कप हो, इसके बाद शायद वह सन्यास ले लें।

2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए खेलते हैं। मेसी की ही तरह यह भी फॉर्वड पोजिशन पर खेलते हैं। 2006 में पहला फीफा विश्व कप खेला था। वह 40 साल के होने वाले हैं। 37 साल के रोनाल्डो अपना पांचवां विश्व कप खेलेंगे। पुर्तगाल के लिए 189 मैचों में 117 गोल और 42 गोल में सहायता की है। रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। बढ़ती उम्र के कारण यह विश्व कप उनका आखिरी हो सकता है। रोनाल्डो इसे जीत के साथ खत्म करना चाहेंगे।

3. लुका मोड्रिक

मिडफील्ड के जादूगर लुका मोड्रिक क्रोएशिया की तरफ से खेलेते हैं। 2018 फीफा विश्व कप में टीम का नेतृत्व करते हुए फाइनल में पहुंचे। हालांकि, फ्रांस ने हारा दिया था और पहली बार विश्व कप जीतने का सपना टूट गया था। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और गोल्डन बॉल का विजेता घोषित किया गया। 37 साल के लुका ने 2006 में अपना पहला फीफी विश्व कप खेला था। कतर में शायद अपना आखिरी विश्व कप खेलेंगे।

 

4. लुइस सुआरेज

उरुग्वे की तरफ के लुइस सुआरेज फॉर्वड पोजिशन पर खेलते हैं। कैवानी के साथ 2022 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सन्यास ले सकते हैं। 134 मैच में 56 गोल दागने वाले टीम के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह अपने समय के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राकइकरों में से एक हैं। 35 साल के सुआरेज उम्र के चलते शायद अपना आखिरी विश्व कप खेंले।

 

5. मैनुअल नेउर

जर्मनी की तरफ से खेलने वाले गोलकीपर मैनुअल नेउर 36 साल के हो गए हैं। 2014 फीफा विश्व कप के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्हें सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार भी दिया गया था। अपने दस्ताने लटकाने से पहले वह शायद वह अपना आखिरी विश्व कप खेलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *