Fri. May 16th, 2025

हल्द्वानी व अल्मोड़ा में समान ठंड, चंपावत में गिरने लगा पाला

हल्द्वानी :  हवा ठंडी होने से तापमान में एक बार फिर कमी देखी गई है। कुमाऊं का भाबर व अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान एक समाज स्थित पर आ गया है।

गुरुवार को हल्द्वानी की अपेक्षा अल्मोड़ा का तापमान अधिक रहा। बागेश्वर में सबसे अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। चंपावत में रात के समय पाला पडऩे लगा है। मौसम विभाग ने 20 नवंबर तक कुमाऊं मंडल में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है

पर्वतीय जिलों के घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल आसमान साफ बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम खुशनुमा रहेगा, जबकि सुबह व शाम के समय हल्की ठंडक का अहसास होगा

प्रमुख स्थानों का अधिकतम व न्यूनतम पारा

हल्द्वानी      24.0          14.1

पंतनगर      24.8         10.2

नैनीताल     16.0          8.1

चंपावत      17.7          3.2

पिथौरागढ़  19.9          7.9

अल्मोड़ा     24.7         3.7

बागेश्वर       25.5         8.3

बुआई से पहले बीजों को करें उपचारित

आगामी मौसम को देखते हुए मौसम व कृषि विज्ञानियों ने साझी सलाह जारी की गई है। किसान भाई रबी की फसलों की बुआई के लिए खेतों को तैयार कर सकते हैं। बुआई से पहले बीजों को उपचारित करना चाहिए। इससे फसलों को बीमारियों से बचाकर अच्छी उपज ली जा सकती है।

गेहूं को कार्बोक्सिन से दो ग्राम प्रति किलो से उपचारित करना चाहिए। सिंचाई वाले क्षेत्रों में गेहूं की प्रजाति यूपी-2382, यूपी-2338, डब्ल्यूएच-542, पीबीडब्ल्यू-343, यूपी-2554, पीबीडब्ल्यू-502, डीबीडब्ल्यू-17 का चयन किया जा सकता है। 20 नवंबर से पहले गेहूं की बुआई कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *