Sun. Jun 15th, 2025

भारत जोड़ो पैदल यात्रा:तिरंगा रैली में कांग्रेसजनों ने लगाए जिंदाबाद के नारे, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जोधपुर नगर निगम के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच की और से निकाली जा रही भारत जोड़ो पैदल यात्रा ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी तथा कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली के साथ पैदल यात्रा की अनुवानी की।

शहर के स्टेशन रोड स्थित सिख गुरुद्वारे से शुरू हुई तिरंगा रैली श्री मेगा हाईवे, भगत चौराहा, एसबीआई बैक चौराहा, सुभाष चौक, अजमेरी गेट, फतेहपुरिया चौपड़, एकता सर्किल, पाली बाजार, लौहारान चौपड़ से होते हुए चांग गेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पहुंची। तिरंगा रैली में शामिल कांग्रेस जन बोलो भारत माता की जय…, हम फौजी है मस्ताने है-गांधी के दिवाने है…के नारे लगाए। तिरंगा रैली के साथ चांग गेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पहुंचे पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करने के बाद पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच भारत जोड़ो पैदल यात्रा के साथ कोटा के लिए प्रस्थान कर गए।
ये रहे मौजूद

तिरंगा रैली में ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेवाडा, सेवादल अध्यक्ष विक्रम सोनी, कमला दगदी, घनश्याम फुलवारी, राधिका शर्मा, मेघराज बोहरा, बीआर सेन, संपति बोहरा, भरत बाघमार, शोभा चौधरी, राजेन्द्र तुनगरिया, राकेश साहू, मनोज चौहान, मुकेश जोशी, शांति डाबला, जीवराज जावा, सीपी शर्मा तथा राम निवास सेन सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed