Wed. Jun 18th, 2025

सुप्रभात… 25 नवंबर 2022: आज का पंचांग, आज का इतिहास, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

25 नवम्बर 2022,शुक्रवार, विव मांसाहार रहित दिवस, सूर्योदयः प्रातः 06:41:00, सूर्यास्तः सायं 05:19:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु,मार्गशीर्ष माह
शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि 22:36:12 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामिनी माँ पार्वती हैं। ज्येष्ठा नक्षत्र 06:00:00 तक तदोपरान्त मूल नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी हैं तथा मूल नक्षत्र के स्वामी केतु देव जी है। सुकर्म योग08:42:40 तक तदोपरान्त शूल योग,शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। शुभ गुलिक काल 08:10:00A.M से 09:29:00 A.M तक, आज का राहु काल 10:48:00A.M से 12:07:00P.एएम तक, यह तिथि प्रतिष्ठा, यात्रा, विवाह, आभूषण आदि के लिए शुभ है।
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1879 :प्ररसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक टी. एल. वासवानी का जन्म।
1890 : पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों राधेश्याम कथावाचक का जन्म।
1922 : ब्रिटिश अभिनेत्री शेला फ़्रेजर का जन्म।
1941 : मुस्लिम सूफी, लेखक, आध्यात्मिक नेता रियाद अहमद गौहर शाही का जन्म।
1969 : त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ और 10वें मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का जन्म।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1974 : संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा में निधन हुआ।
1975 : हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का निधन।
2014 :भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का निधन।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज  यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। करियर में कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं भी बन सकती हैं। हालाँकि जोखिम वाले कार्यों से आज भी आपको दूर रहना चाहिए। जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति क्रोध की  अधिकता रह सकती है।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज से आपको सन्तुष्टि व अपेक्षित लाभ मिलेगा। यदि आप  रोजगार की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं,तो आज आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ अथवा करियर से जुड़े लोगों के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। धन/पैसों  संबंधी कार्य हल होंगे।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए  काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में आपके लिए  कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं बन  सकती हैं। पदोन्नति,व मानोनुकूल स्थानपरिवर्तन  भी संभव  है। प्रोपर्टी संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। आप रिश्ते के लिए प्रयासरत हैं, तो आज अनुकूल रिश्ता मिल सकता है। मान-सम्मान मिलने की भी संभावना बन रही है। लेक़िन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की ज़रूरत रह सकती है।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप रोजगार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें भी अच्छी प्रगति होगी। लेक़िन मानसिक अस्थिरता व एकाग्रता की कमी  रह सकती है अधूरे कार्यों को पूरा करने हेतु,दूसरों से सहयोग लेना फायदेमंद रह  सकता हैं।  मन की स्थिरता के लिए ॐ सों चन्द्रमसे नमः मंत्र का जप करें।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लेकिन आज आप  आत्मविश्वास व धैर्य की कमी महसूस कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। भावनाओं पर भी नियत्रंण रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed