Sun. Jun 15th, 2025

सीकर में हवा से बढ़ी सर्दी:5.5 से 5.4 डिग्री पहुंचा रात का पारा, मौसम में लगातार बदलाव

सीकर दक्षिणी हवा चलने और बादलों की आवाजाही के चलते सीकर में आज तापमान में बेहद मामूली गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सीकर में तापमान में उतार-चढ़ाव का यह दौर अगले 2 से तीन दिन जारी रहेगा। इसके बाद दिसंबर में तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री था। केंद्र के मुताबिक रात में कुछ देर तक चली उत्तरी हवा के चलते तापमान में यह मामूली गिरावट हुई। इसके बाद हवा का रुख चेंज होने से इसका असर लंबे समय तक नहीं रह सका। केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक सीकर में पिछले साल 29 नवंबर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री था।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सीकर जिले में फिलहाल अगले 2 से 3 दिन इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। दिसंबर में उत्तरी हवा सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। साथ ही तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच सकता है। इसी बीच यदि लोकल चक्रवात एक्टिव होने से बारिश होती है तो मौसमी खुलने के साथ ही घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

सीकर में 5 दिनों का न्यूनतम तापमान

29 नवंबर 5.4
28 नवंबर 5.5
27 नवंबर 4.8
26 नवंबर 3.5
25 नवंबर 3,7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed