Mon. Apr 28th, 2025

सीकर में 3 दिसंबर बाद सर्दी बढ़ने की संभावना:उत्तरी हवा से रात के पारे में 1 डिग्री की गिरावट, कोहरा छाया

सीकर में मंगलवार रात कुछ देर तक उत्तरी हवा सक्रिय होने से तापमान में 1 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सीकर में 3 दिसंबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। इसके बाद सर्दी का असर बढ़ेगा।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पहले यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री था। तापमान में यह गिरावट रात को कुछ देर तक चली उत्तरी हवा के चलते आई है। लेकिन इसके बाद दक्षिणी हवा वापस सक्रिय हुई। केंद्र के मुताबिक फिलहाल अभी अगले 2 से 3 दिन मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में तापमान में भी उतार-चढ़ाव होगा।

सीकर में 5 दिनों का न्यूनतम तापमान

30 नवंबर 4.0
29 नवंबर 5.4
28 नवंबर 5.5
27 नवंबर 4.8
26 नवंबर 3.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *