सीकर में तापमान में हल्की गिरावट:5 डिग्री से ज्यादा तापमान में ओस की बूंदे, 12 दिसंबर बाद बदलेगा मौसम

सीकर में आज तापमान में बेहद मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि आज सुबह सीकर के कई इलाकों में फसलों पर ओस की बूंदें देखने को मिली। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो सीकर में 12 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में यहां तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना। इसके बाद तेज सर्दी का असर शुरू हो जाएगा।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया था। केंद्र के बाबूलाल कुमावत के मुताबिक फिलहाल जिले में दक्षिणी हवा सक्रिय है। वही आज सुबह हल्के बादल भी छाए रहे। उत्तरी हवा का दबाव बढ़ने से जिले में सर्दी का असर बढ़ेगा। साथ ही तापमान में गिरावट भी आएगी। केंद्र के आंकड़ों की मानें तो सीकर में पिछले साल 10 दिसंबर का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री था।