Thu. May 1st, 2025

आंचल हमारे प्रदेश का ब्रांड है- सौरभ बहुगुणा

खटीमा। ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के रजत जयंती समारोह में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आंचल हमारे प्रदेश का ब्रांड है। इसकी पहचान बनाने के लिए हमें इसे अपनाना होगा। कोविड काल से उत्पाद में आई गिरावट के लिए हमें उत्पाद को घर-घर पहुंचाना होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी ओर से देश को बेजुबान पशुओं की सेवा के लिए 4,500 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। उत्तराखंड को 60 एंबुलेंस दी जिससे 2,700 पशुओं का उपचार किया। 95 ब्लॉकों के लिए एक-एक एंबुलेंस मांग गई जिसमें 30 एंबुलेंस केंद्र से और मिलेगी।

उन्होंने कहा कि देहरादून में खोले गए आंचल के एक कैफे की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार 100 कैफे और खोलगी। संघ के अध्यक्ष तिलकराज गंभीर ने ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उपलब्धियां एवं समस्याओं से अवगत कराया। संचालन क्षेत्र पर्यवेक्षक राम नारायण सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, एडीओ डेरी राजेंद्र चौहान, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, अमरजीत कटवाल, टीवीएस अध्यक्ष गोपाल बोरा, गोपाल रावत, रमेश जोशी आदि रहे।
मंत्री को बताईं समस्याएं
– कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।
-दुग्ध समिति सचिव वेलफेयर सोसायटी के राम सिंह धामी, राकेश सिंह, नागेंद्र सिंह, भैरव सिंह अधिकारी, घनश्याम कापड़ी आदि ने मानदेय के संबंध में पहल करने की मांग की।

सरकार पशुपालकों को पशुचारे में दे रही है सब्सिडी
खटीमा। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने पशुपालकों की सुविधा के लिए पशुचारे में सब्सिडी दी है। गोशाला के लिए पांच के स्थान पर 30 रुपये प्रति पशु पशुचारे के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम दियां में निर्माणाधीन गोशाला की उन्हें जानकारी नहीं है। वह संज्ञान लेकर उस पर कार्यवाही कराएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *