पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने दिए 1.85 करोड़
हल्द्वानी। पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने जलसंस्थान को 1,85,00000 की धनराशि की स्वीकृति दी है। इस राशि से जल संस्थान 31 जगहों पर पेयजल व्यवस्था में सुधार करेगा। इससे पूर्व अगस्त में भी नगर निगम ने 33 प्रस्तावों पर कार्य करने के लिए जलसंस्थान को एक करोड़ अड़सठ लाख की धनराशि दी थी।
छोटी मुखानी क्षेत्र के अशोक विहार और आनंद विहार, डहरिया के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-1, साकेत कॉलोनी फेस-1, हरिपुर नायक, मां जगदंबा कॉलोनी, त्रिमूर्ति मंदिर से पुष्प विहार, सर्वोदय कॉलोनी फेज-2, वैष्णवी कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी फेज-1, श्रीमंगल विहार, भगवानपुर तल्ला, प्रगति विहार, एकता विहार, रामजी विहार, सूर्या विहार, गौड़ धड़ा, चीनपुर, जेके पुरम बी-ब्लॉक, जागीर सिंह कॉलोनी, मधुलिका विहार क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाना है।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम की ओर से प्रथम चरण में 40 फीसदी धनराशि जारी की गई है। इससे विभिन्न स्थानों पर नई पाइपलाइन बिछाने और पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है