Mon. May 5th, 2025

विदिशा मौसम अपडेट:मौसम साफ रहने से दिन का तापमान बढ़ा, रात का तापमान गिरा

विदिशा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम खुल जाने से दिन का तापमान जहां बढ़ रहा है तो वहीं रात का तापमान कम हो रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से जहां दिन का तापमान गिर रहा था। रात का तापमान बढ़ रहा था। मौसम खुला होने के कारण दिन का तापमान 26 डिग्री तो वहीं रात का तापमान 14 डिग्री देखने को मिला। मौसम विभाग की मानें तो हवाओं की गति भी 12 किलोमीटर से कम होकर 2 से 3 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। जिससे आगामी 24 घंटे में हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। गुरुवार को रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। वहीं दिन का तापमान एक डिग्री बढ़ा है।

वहीं, ठंड का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। ठंड की शुरुआत होते ही दिल्ली की तरफ से आने वाली अधिकतर ट्रेनें लेट चल रही है। दरअसल, दिल्ली की तरफ कोहरा और धुंध के कारण वहां से आने वाली ट्रेनों पर इसका असर पड़ता है। जिसके कारण ट्रेन लेट हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *