Sun. Apr 27th, 2025

हल्दूचौड़ में आठ जनवरी से शुरू होगा उत्तरायणी कौतिक

हल्दूचौड़। कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था हल्दूचौड़ की ओर से आठ जनवरी से 14 जनवरी तक उत्तरायणी कौतिक का आयोजन किया जाएगा। उत्तरायणी कौतिक को भव्यता देने के लिए कुमाऊंनी लोक कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां होंगी। मेले की तैयारियों पर हुई बैठक में तमाम विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मेले में स्थानीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का हर स्तर पर सहयोग लिया जाएगा। स्थानी कलाकारों और बच्चों को कार्यक्रम पेश करने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। मेले में झूले, स्टॉलों के अलावा कई रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। महिलाओं की टोली झोड़ा, चांचरी नृत्य पेश करेंगी। मेले में ग्रामीण क्षेत्र के महिला समूहों के स्टॉल भी लगेंगे। बैठक में प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मिणी नेगी, मीना भट्ट, रमेश जोशी, कैलाश दुम्का, हरेंद्र असगोला, त्रिलोचन पाठक, भुवन सिंह पवार, राजेंद्र सिंह अधिकारी, कीर्ति पाठक, कैलाश बमेटा, त्रिभुवन उप्रेती, भोला कफल्टिया, हरीश बिष्ट, देवेश गुणवंत, सुनील सैनी के अलावा कौतिक संस्था अध्यक्ष दिनेश पांडे मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *