Mon. Apr 28th, 2025

नैनीताल में फिलहाल नहीं होगी बर्फबारी, लोहाघाट में पाले की सफेद चादर ने कराया बर्फ का एहसास

नैनीताल:  सरोवर नगरी में मंगलवार को तेज धूप खिली तो रही, लेकिन शीत लहर ने पारा नही चढ़ने दिया, जिससे ठंड चरम पर रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल बर्फबारी के कोई आसार नहीं है।

नगर में पूरे दिन धूप खिली रही, लेकिन ठंड ने पूरे दिन पीछा नहीं छोड़ा। लोग गर्म ऊनी कपड़ों के साथ टोपी मफलर में लिपटे रहे। अधिक ठंड के चलते लोग हिमपात के कयास लगा रहे थे, लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने हिमपात होने की संभावना से इंकार कर दिया

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ पर्यावरण विज्ञानी डा नरेंद्र सिंह ने बताया कि मैदानी भागों में कोहरा छाया रहने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों के मौसम में बदलाव आया है। अगले कुछ दिन मौसम सूखा रहेगा। जिस कारण सूखी ठंड बनी रहेगी।

नौ जनवरी से मौसम में बदलाव आयेगा और ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात की संभावना भी बन सकती है। बहरहाल तापमान सामान्य चल रहे हैं। ऊधम सिंह नगर में सामान्य से नीचे जा रहा है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नगर का अधिकतम तापमान 13 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *