सीकर में शीतलहर और पाले का अलर्ट:फतेहपुर में तापमान माइनस 3.7, 19 जनवरी से मौसम बदलने की संभावना
सीकर में शीत लहर कम होने के साथ ही तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि फतेहपुर में न्यूनतम तापमान सोमवार को -3.7 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 2 दिन तेज शीतलहर और पाला पड़ने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान -3.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 डिग्री दर्ज किया गया था। केंद्र के बाबूलाल कुमावत ने बताया कि रविवार देर शाम उत्तरी हवा का दबाव कम होने से और नॉर्थ-ईस्ट हवा एक्टिव होने के चलते तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। फिलहाल आज सुबह भी नॉर्थईस्ट हवा ही एक्टिव है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार जिले में 16 और 17 जनवरी को तेज शीतलहर के साथ पाला पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 18 जनवरी को भी शीतलहर का रहेगा। इसके बाद सीकर में 1 सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव होगा।