सीकर में 2.5 डिग्री बढ़ा रात का पारा:फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, 7 फरवरी तक तापमान में उतार-चढ़ाव
सीकर उत्तरी हवा का दबाव कम होने से सीकर में गलन भरी सर्दी से राहत मिलना शुरू हो चुकी है। सीकर में आज लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं आज जिलेभर में मौसम साफ रहा। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो सीकर में 7 फरवरी तक तापमान में उतार-चढ़ाव होगा।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया था। केंद्र के बाबूलाल कुमावत के मुताबिक उत्तरी हवा का दबाव कम होने और मौसम साफ होने से तापमान में ढाई डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वही जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की माने तो सीकर में 7 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी 2 दिन के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नही होगा। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी की रात से हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होगा। इसका असर राजस्थान में हो सकता है।