Mon. Apr 28th, 2025

विद्यार्थियों को दी जैव विविधता की जानकारी

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग और कॉर्बेट फाउंडेशन की ओर से आयोजित बर्ड फेस्टिवल का समापन हो गया। समापन पर फाटो रेंज परिसर में विधायक ने नेचर गाइड और विद्यार्थियों को जैव विविधता की जानकारी दी।

फाटो रेंज परिसर में बर्ड फेस्टिवल के समापन पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने वनों और जैव विविधता के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म समृद्ध वन होने पर ही संभव है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने तराई पश्चिम वन प्रभाग में पाए जाने वाली समृद्ध जैव विविधता और उसकी महत्ता प्रतिभागियों के साथ साझा की। कार्यक्त्रस्म में द कॉर्बेट फाउंडेशन ने वन्यजीव संरक्षण के महत्व से प्रतिभागियों को परिचित कराया। प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए नेचर ट्रेल भ्रमण का भी आयोजन किया।
इस मौके पर एसडीओ जसपुर आरके मौर्या, कॉर्बेट फाउंडेशन के उपनिदेशक डॉ. हरेंद्र सिंह बर्गली, नगर अध्यक्ष मदन जोशी, रेंजर कृपाल सिंह बिष्ट, बिजेंद्र सिंह अधिकारी, लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, पूरन सिंह कठायत, संजीव कुमार, ललित कुमार, दीप्ति पटवाल, मनीषा बिष्ट, मनोज सती, यासीन आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *