Mon. May 5th, 2025

हल्द्वानी काला धंधा : पुलिस ने 6.60 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा छंगा

हल्द्वानी। पुलिस ने राजपुरा क्षेत्र से एक व्यक्ति को 6.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार कल शम लगभग सवा छह बजे राजपुरा चौकी के एसआई दिनेश चंद्र जोशी कांस्टेबल ललित कुमार के साथ क्षेत्र की गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें सुअर बाड़े के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में टहलता दिखा। पुलिस की टीम उसकी ओर बढ़ी तो वह भागने लगा।

इस बीच उसने हाथ में पकड़ी पन्नी को फेंकने का प्रयास किया तो कांस्टेबल ललित ने उसे ऐसा करने से पहले ही काबू कर लिया। पन्नी को खोलने पर उसमें स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसका वजन किया तो स्मैक का वजन 6.60 ग्राम मिला। इस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली और उससे आगे की पूछताछ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *