दुल्हन का घूंघट उठाते ही खिसकी पैरों तले जमीन, दुल्हे ने कहा, या तो जहर खा लूंगा या फांसी लगाकर जान दे दूंगा

संभल। शादी के बाद ससुराल में मुंह दिखाई के लिए दुल्हन का घूंघट उठाने पर दूल्हे ने जान देने की धमकी दे दी है। यह मामला संभल जिले का है। संभल के कटौली गांव में रहने वाले डालचंद की शादी कैला देवी की एक लड़की के साथ तय हुई थी। शादी की रस्म के चलते दुल्हन का सिर घूंघट से ढका हुआ था। रीति रिवाज के साथ दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिए और सात जन्म तक एक दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई थी।
ह्णालाकि विदाई के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर में लौट आया है। इसके बाद नई बहू के आने पर मुंह दिखाई की रस्म शुरू हुई। वर पक्ष की महिलाओं ने जब बहू के सिर पर से घूंघट को हटाया तो वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। दरअसल जिस लड़की से शादी तय की गई थी वह घूंघट में नहीं थी, बल्कि उसकी आड़ में बड़ी बहन से शादी करवा दी गई। देखते ही देखते बात पूरे गांव और रिश्तेदारों के बीच चर्चा का विषय बन गई। दूल्हे पक्ष का आरोप है की छोटी बहन के साथ सगाई हुई थी और उसी से शादी की बात तय हुई थी, लेकिन उसकी बड़ी बहन ब्याह दी गई, जो दिमागी रूप से कमजोर है। इस मामले में समाज के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन समाधान नहीं निकलता देखकर पुलिस में तहरीर भी दी गई है। वहीं लड़की पक्ष की तरफ से यह कहा गया कि दहेज की मांग के लिए यह सब नाटक रचा जा रहा है। दूसरी तरफ खुद को पीड़ित बता रहा दूल्हा इंसाफ की मांग कर रहा है।