Sun. Jun 15th, 2025

रोडवेज बसों की कमी, होली पर बढ़ाए जाएंगे फेरे

रुद्रपुर। उत्तराखंड रोडवेज निगम के पास बसों की कमी से सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रभावित हो रही है। रुद्रपुर डिपो के पास भी सिर्फ 47 बसें हैं। होली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर डिपो के पास संचालन के लिए अतिरिक्त बसें नहीं है। परिवहन निगम होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों के स्थान पर बसों के फेरे बढ़ाएगा।
रुद्रपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक महेंद्र कुमार ने बताया कि होली से दो दिन पहले और करीब एक सप्ताह बाद तक रोडवेज बसों में यात्रियों की काफी भीड़भाड़ रहती है। सबसे अधिक समस्या स्थानीय रूटों की बसों में होती है। वर्तमान में डिपो के बेड़े में कुल 47 बसें हैं। इसके अलावा 36 बसें अनुबंधित हैं। जबकि होली पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक रहती है। जिसको देखते हुए रुद्रपुर डिपो से टनकपुर, खटीमा, हल्द्वानी और काशीपुर आदि स्थानीय रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed