Sat. Jun 14th, 2025

टिम पेन क्रिकेट से नहीं ले सके यादगार विदाई, ये थे 3 सबसे बड़े विवाद

ऑस्ट्रेलिया टीम भारत दौरे पर है। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस बीच कंगारू टीम के पूर्व कप्तान टिम पेन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। टिम पेन के साथ कई विवाद जुड़ें हैं। इसमें विराट कोहली के साथ भिड़ंत, सहकर्मी को अश्लील फोटो भेजने जैसे मामले शामिल हैं

गौरतलब हो कि भारत ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। पर्थ में टेस्ट मैच खेला जा रहा था। इस दौरे पर टिम पेन भारतीय कप्तान विराट कोहली से बीच मैदान में भिड़ गए थे। कोहली और टिम पेन के बीच काफी छींटाकशी और कहासुनी हुई थी। यह कभी दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा

साल 2021 में पेन को लेकर एक और विवाद समाने आया था। टिम पेन पर एक लड़की को अश्लील तस्वीर और गंदे मैसेज भेजना का आरोप लगा था। ये मामला हालांकि 2017 का था। इसके चलते टिम पेन को अपनी कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था। टिम पेन ने मीडिया के सामने यह बात कबूली की थी। साथ ही इसके लिए टिम पेन ने अपनी पत्नी, परिवार और फैंस से माफी भी मांगी थी।

टिम पेन का भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ एक किस्सा काफी चर्चा में रहा था। 2018 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट मैच के दौरान पेन ने पंत का मजाक उड़ाया था। विकेटकीपिंग करते हुए उन्होंने पंत से कहा था, “सोचो पंत, ऑस्ट्रेलिया में अपनी छुट्टियों को थोड़ा आगे बढ़ा लो। समुद्र किनारे अच्छा सा अपार्टमेंट ले लेना। डिनर पर आ जाना। क्या तुम बेबीसिट (बच्चों की देखभाल) कर सकते हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed