Thu. May 1st, 2025

बैजनाथ विधायक किशोरी लाल बोले-:जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

हिमाचल के कांगड़ा स्थित बैजनाथ विधायक एवं CPS किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश में जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में बैजनाथ के लोगों ने उन पर विश्वास जताकर भारी मतों से विजय हासिल करवाई है। वह इसके लिए बैजनाथ के लोगों के हमेशा ऋणी रहेंगे।

CPS किशोरी लाल ने गुनेहड़ के शालाबाग में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विकास के सभी मानकों पर सर्वोच्च स्तर पर स्थापित करना ही वर्तमान प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस दिशा में तीव्रता के साथ आगे बढ़ रही है

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं से लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि भूमि नाम होने पर गुनेहड़ (शालाबाग) में महिला मंडल भवन का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतरीन शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क, पेयजल उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में हैं।

सड़क प्रदेश की भाग्य रेखाएं
उन्होंने कहा कि शालाबाग की सड़क को जल्द पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कें प्रदेश के लोगों की भाग्य रेखाएं हैं। इस समय प्रदेश में सड़कों का बड़ा नेटवर्क उपलब्ध है। सीपीएस ने कहा कि हर क्षेत्र को सड़क से जोड़ने का संलल्प लिया गया है

लोगों की सुनी समस्याएं
CPS ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया। शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं का निपटारा करें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *