Mon. Apr 28th, 2025

166 शिक्षकों व 10 प्रधानाध्यापकों को मिला पदोन्नति का तोहफा

जनपद पौड़ी के प्राथमिक शिक्षा विभाग में सेवारत 176 शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। इनमें 166 शिक्षक और 10 प्रधानाध्यापक शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा ने पदोन्नति आदेश जारी कर दिया है। डीईओ बेसिक डाॅ. शिव पूजन सिंह ने कहा कि पदोन्नत शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को जल्द तैनाती देने के निर्देश दिए हैं। वहीं उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसे संगठन की जीत बताया है।
डीईओ बेसिक डाॅ. शिव पूजन सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के 123 सहायक अध्यापकों को पदोन्नत कर उन्हें प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक बनाया है। जबकि उच्च प्राथमिक शिक्षा में सेवारत 43 सहायक अध्यापकों और प्राथमिक विद्यालयों में सेवारत 10 प्रधानाध्यापकों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षकों की पदोन्नति पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पौड़ी के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों की पदोन्नति का प्रकरण एक वर्ष से लटका हुआ था। प्रकरण को डीएम के संज्ञान में भी लाया गया और पदोन्नति तीन दिन में करने की मांग की गई थी। इसके बाद 24 घंटे में ही शिक्षकों को पदोन्नति मिल गई। कहा कि यह संगठन की बड़ी जीत है। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश गिरी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा महकमे में पारदर्शिता के साथ शिक्षकों को पदोन्नति मिली है। कहा कि जिले में सर्व शिक्षा अभियान के विद्यालयों में पहली बार प्रधानाध्यापक मिले हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *